
The City Report News@Durg
दुर्ग शहर के युवा एवं जुझारू नेता और राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा के जन्मदिन पर राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा ब्रह्म श्रेष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया।

आपको बता दे कि युवा और हर दिल अजीज़ नेता सुमित शर्मा के जन्मदिन पर उन्हें ब्रह्म श्रेष्ठ सम्मान से नवाज़ा गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन तिवारी, जिला महासचिव जितेंद्र तिवारी, जिला सचिव नंदकिशोर शर्मा

संस्कृत मंच के जिला अध्यक्ष अविनाश तिवारी, अनिल शुक्ला शहर सचिव, किशोर तिवारी, युवा मंच के शशिकांत दुबे के द्वारा सम्मान भेंट कर मुंह मीठा कराया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा श्रीफल देकर ब्रह्म सम्मान से सम्मानित किया गया।
===
