यादव समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है समाज के लोग गौरवशाली परंपरा को आज भी संजोए हुए हैं…
The City Report News@Durg
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर रिसाली में छत्तीसगढ़ राज यादव (ठेठवार) समाज भिलाई नगर द्वारा आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं 10 लाख की लागत से नवनिर्मित डोम शेड लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

विधायक ललित चंद्राकर ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। उन्होंने फीता काटकर भवन परिसर में 10 लाख की लागत से नवनिर्मित डोम शेड को यादव समाज को समर्पित किया।
साथ ही यादव समाज के नए कार्यकारिणी सदस्यों को नए दायित्व के लिए शपथ दिलाई गई और नए जिम्मेदारी की हार्दिक बधाई दी।
बच्चों द्वारा रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम की अनुपम प्रस्तुति दी

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रांताध्यक्ष गुलेंद्र यादव, अध्यक्ष नरेन्द्र यदु, महासचिव राजेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष पवन यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्यभामा यादव, महासचिव विजेता यादव, कोषाध्यक्ष डॉ रानू यादव, युवा अध्यक्ष प्रकोष्ठ जयेंद्र यादव, महासचिव सूर्यकांत

यादव, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र यादव, पार्षद विधि यादव, धर्मेन्द्र भगत, मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, राजेन्द्र यादव, माया यदु, पत्रकार रोमशंकर, वसुंधरा यदु, सुषमा यदु सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
===
