
The City Report News@Durg
आम आदमी पार्टी (AAP) दुर्ग-भिलाई और स्थानीय चौपाटी के पीड़ित दुकानदारों ने दुर्ग नगर निगम के पूर्व आयुक्त के पी.ए. शुभम गोईर पर दुकानों के आवंटन में 2 लाख की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल पुलिस जांच और अपराध दर्ज करने की मांग की है।
पार्टी ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर इस मामले को न्यायालय के समक्ष ले जाने का कड़ा निर्णय लिया है।
मामले का विवरण…

आम आदमी पार्टी दुर्ग-भिलाई के पदाधिकारियों – मेहरबान सिंह, के. ज्योति, विश्वृत्न सिन्हा और जसप्रीत – ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद चौक स्थित चौपाटी के दुकानदारों ने उनके पास आकर पूर्व निगम स्टेनो शुभम गोईर के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।
दुकानदारों के अनुसार, चौपाटी में दुकानों के आवंटन के समय शुभम गोईर ने उनसे ‘यूजर चार्ज’ के नाम पर प्रत्येक दुकानदार से 50,000 की राशि ली थी। गोईर ने वादा किया था कि इस राशि की रसीद उन्हें दुकान आवंटन की कुल राशि के साथ दी जाएगी।
दुकानों का आवंटन तो हुआ, लेकिन दुकानदारों को 50,000 की राशि की रसीद आज तक नहीं मिली है। निगम से संपर्क करने पर, वर्तमान आयुक्त ने मामले की जानकारी न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया और निगम ने ‘यूजर चार्ज’ के नाम पर कोई भी शुल्क लेने से साफ इनकार कर दिया।
धोखाधड़ी का तरीका और रकम…

दुकानदारों के अनुसार, शुभम गोईर ने कुल चार दुकानदारों से 50,000/- के हिसाब से कुल 2 लाख की राशि ली।
यह रकम शुभम गोईर के निर्देश पर उनके ड्राइवर जयप्रकाश साहू उर्फ़ जेपी को उनकी कार (नंबर XUV CG07 C 4333) में दी गई थी।
वर्तमान में, शुभम गोईर एक अन्य मामले (अनुकंपा नियुक्ति) को लेकर पहले ही निलंबित चल रहे हैं।
पुलिस कार्रवाई में देरी पर आम आदमी पार्टी की नाराजगी…
पार्टी के प्रमुख मेहरबान सिंह ने दुकानदारों के साथ पदनापुर थाना प्रभारी (लहरी जी) से मुलाकात की और पूर्व में की गई शिकायत पर कार्रवाई न होने का कारण पूछा।
===
