
The City Report News@Durg
जिला चिकित्सालय जहां 500 बेड और 1000 प्लस मरीज स्थानीय तथा अन्य जिला से पीड़ित मरीज चिकित्सा सेवा लाभ के लिए आते है।
कई एजेंसियों से सम्मानित भी हुई है यहां ओपीडी में फेफड़ा जांच की मंहगी और उच्च गुणात्मक की मशीन उपलब्ध है। जिससे फेफड़ा की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर रोगी को इलाज में सहायक बनती है।
किंतु ये स्थापित मशीन संचालित नहीं हो रही है अतएव इस रोग के प्रभावित रोगी स्पायरो मीटर के उपयोग से वंचित हो रहे है और महंगी जांच के लिए अन्यत्र चिकित्सा केंद्र में जाना पड़ता है।

जिसकी जांच आम आदमी के लिए खर्चीली होती है इसी समस्या के यथाशीघ्र निदान के लिए जिला चिकित्सालय के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर और मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर के द्वारा ज्ञापन जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सहअधिक्षक डॉ एके मिंज को
दिया गया और सिविल सर्जन के द्वारा इस महत्वपूर्ण समस्या पर शीघ्र निदान की बात कही गई है इस अवसर पर योगेश चंद्राकर भी उपस्थित थे।
===
