
The City Report News@Bhilai/Durg
जिले में तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन 02 नवम्बर 2025 से गंजपारा स्थित पुरानी गंज मंडी परिसर में किया जा रहा है, जिसकी तैयारियों का निरीक्षण आज कलेक्टर अभिजीत सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने किया।

राज्योत्सव के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे। राज्योत्सव के दौरान पार्किंग व्यवस्था, मंच निर्माण, साज-सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेयजल, फूड स्टॉल व विभागों द्वारा लगने वाले विकास कार्यो के 26 स्टॉलों के तैयारियों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, एसडीएम हितेश पिस्दा, नगर निगम दुर्ग कमिश्नर सुमित अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर रिसाली मोनिका वर्मा सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
===
