दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने संदल, चादर, झांकियां कमेटियों को किया पुरुस्कृत…

The City Report News@Durg-Bhilai
हजरत बाबा सैयद अब्दुल रहमान शाह काबुली रहमतुल्ला अलेह पुराना बस स्टैंड दुर्ग के प्रांगण में सालाना उर्स पाक कमेटी निर्णायक मंडल के द्वारा सन 2025 में सिंदूरी एकता उत्सव सालाना उर्सपाक का आयोजन के समय शहर के विभिन्न कमेटियों के द्वारा संदल चादर
झांकियां निकाल कर शहर का गस्त करता हुआ अस्ताने आलिया में पहुंचकर निर्णायक मंडल में अपनी प्रविष्टि कराई थी।

इन कमेटी को स्मृति स्वरूप पुरस्कार निर्णायक मंडल के निर्णय अनुसार आयोजन के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र, कार्यक्रम के अध्यक्षता सुरेंद्र कौशिक अध्यक्ष जिला भारतीय जनता पार्टी ,विशेष अतिथि अशोक राठी उपाध्यक्ष जिला भारतीय
जनता पार्टी, साजन जोसफ महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी, अमजद अली प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा भारतीय जनता पार्टी, आसिफ अली कार्यालय मंत्री जिला भारतीय जनता पार्टी उपस्थित थे।

स्वागत भाषण प्रकाश देशलहरा अध्यक्ष सालाना उर्सपाक कमेटी ने दिया, अतिथियों का स्वागत कर शॉल एवं काबुली रत्न प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया…

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय बघेल ने कहा कि उर्सपाक कार्यक्रम से आपसी भाई चारा का संदेश जाता है एवं सर्वधर्म सम्भाव को मजबूती प्रदान करता है जो दुर्ग शहर की शालीन परंपरा है जिसे संरक्षित रखना आपका व हमारा कर्तव्य है।

उन्होंने पुरस्कार के लिए चयनित कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि पुरस्कार पाना इस बात का प्रतीक है कि आप समर्पित भावना से कौमी एकता को प्रदर्शित करते हैं और यही हमारी धरोहर है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि

यह देश साधु संतों का देश है जहां प्रत्येक धर्म का मानने वाला अपने धर्म के अनुसार अपने आस्था रखता है किंतु हमारे देश में कई खास ऐसे स्थान है जहां सभी धर्म के लोग एक साथ शामिल होकर कार्यक्रमों को संपन्न करते हैं जो हमारी एकता का प्रतीक है।

सिंदूरी एकता उत्सव के रूप में मनाए जाने पर कमेटी को बधाई…
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उर्सपाक कार्यक्रम को सिंदूरी एकता उत्सव के रूप में मनाए जाने पर कमेटी को बधाई दिया। स्मृति स्वरूप पुरस्कार वितरण अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय फूलचंद जी देशलहरा की स्मृति में प्रकाश देश लहरा, स्वर्गीय सरे कुंवर जी
देशलहरा की स्मृति में पीयूष देशलहरा, स्वर्गीय शब्बीर अली की स्मृति में सैयद आसिफ अली, स्वर्गीय जोगिंदर सिंह चावला के स्मृति में प्रिंस चावला, स्वर्गीय मिर्ज़ा इस्माइल की स्मृति में डॉक्टर मिर्जा अशफाक बेग,स्वर्गीय विश्वनाथ शर्मा की स्मृति में अजय शर्मा, स्वर्गीय मूलचंद नेमा की स्मृति में देव शंकर नेमा

स्व. शेख निजाम दुर्गवी की स्मृति में हाजी ताहिर कुरैशी,स्वर्गीय लाल खान की स्मृति में इस्माइल इसराइल खान स्व. प्रताप गोकुलानी की स्मृति में रंजीत गोकलानी स्व. रोहिणी गुप्ता जी की स्मृति में आर् एन बिल्डर स्व.बांकेलाल जी नारायणी की स्मृति में जगदीश राजकुमार नारायणी,
स्व. गंभीर सिंह जी चौधरी पूर्व विधायक मध्य प्रदेश की स्मृति में चौधरी विक्रम सिह, स्वर्गीय निर्मल सिंह जी बल पूर्व अध्यक्ष सालाना उर्स पाक कमेटी की स्मृति में कीरत सिंह बल द्वारा प्रदत पुरस्कार, आर एस के ग्रुप पोलसायपारा, के बी ब्रदर्स केलाबाड़ी, युवा संदल बेरपारा शाहाबाज़ घोड़ी साज, या ताज यंग ग्रुप

हरना बांधा, जश्ने काबुली सरकार फरीदनगर, फरिश्ता किंग फरिश्ता परिसर, ख्वाजा के दीवाने गंजपारा, एस एन किंग शंकर नगर, एस बी बाय शनिचरी बाजार को प्रदान किया गया।

मोहम्मद नसीम फारूकी, कुमारी यासमीन रहमानी रहमानी सेहरा को विशेष सहयोग हेतु सम्मानित किया गया।
संचालन रऊफ कुरैशी,हाजी इजराइल बेग शाद अजीम बेग शाद ने किया वही आभार अमजद अली ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में रजा खोखर, रज्जब अली,हैदर अली,आलोक नारंग, लक्ष्मण सिन्हा,अहमदखान मुन्ना, शेख अतीक, शेख असलम,धनशेर खान, हुसैन काका यूनुस शेख, मोनू पाल,साबिर पुवार ,अबरार
पुवार,हाजी साजिद सिंगर, मोहम्मद रजा,मोहम्मद परवेज बल्लू, आसिफ मिर्जा,कुमारी शबाना रानी एवं सालाना उर्सपाक के समस्त पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
===
