
THE CITY REPORT NEWS@DURG/BHILAI

छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि छ0ग0 नवा रायपुर अटल नगर का पत्र क्रमांक/पे0भ0नि0/पेशन-13/ 2026 दिनांक 23/01/2026 के पत्र अनुसार छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा वित्त विभाग को कार्यक्रम आयोजन हेतु दिनांक 23/01/2026 से 30/01/2026 समय निधारित किया गया है।

संचालनालय द्वारा उक्त अवधि में संभाग स्तर एवं जिला स्तर पर कैम्प आयोजित कर पेंशन एवं वेतन निर्धारण के प्रकरणों का निराकरण करने निदेर्शित किया गया है।
उक्त निर्देशानुसार दुर्ग संभाग अंतर्गत जिला कार्यालय दुर्ग/तहसील कार्यालयों एवं अन्य विभागों में कार्यरत अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण करने वाले कर्मचारियों का रोस्टर अनुसार शिविर लगाकर पेंशन एवं वेतन निर्धारण के प्रकरणों का निराकरण किये जाने सचिव, छ0ग0 शासन
वित्त विभाग रायपुर एव संचालक,पेंशन एवं भविष्य निधि,ब्लाक ए, तृतीयतल, इन्द्रावती भवन अटल नगर, नवा रायपुर को कलेक्टर महोदय दुर्ग के माध्यम ज्ञापन प्रेषित किया है।
