नाला, सड़क, तालाब और नदी तट विकास पर निगम का बड़ा एक्शन प्लान…
The City Report News@Durg
दुर्ग महापौर अलका बाघमार के दूरदर्शी मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम दुर्ग में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों के साथ बजट संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अधिकारियों के साथ शहर के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना को मजबूत करने एवं जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
नाला, सड़क व नदी तट विकास पर निगम का बड़ा एक्शन प्लान शंकर नगर नाला सहित शहरभर में साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश…

बैठक के दौरान महापौर के निर्देशानुसार शंकर नगर नाला में रिटर्निंग वॉल एवं साइड से एप्रोच रोड निर्माण, नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा अतिक्रमण हटाने के कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहर के जलनिकासी तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
1.20 करोड़ की लागत से 2 किलोमीटर नाला निर्माण को मिली स्वीकृति तालाबों के सौंदर्यीकरण पर भी बनी ठोस कार्ययोजना बैठक में वर्धमान धर्मशाला से सरस्वती नगर ए.एच.पी. होते हुए नदी रोड तक लगभग 2 किलोमीटर लंबाई में नाला निर्माण (वार्ड क्रमांक 31, 34 एवं 35) हेतु अनुमानित लागत राशि 1.20 करोड़ रुपये निर्धारित की गई।

इसके साथ ही दुर्ग शहर के समस्त वार्डों में स्थित तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं संरक्षण हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने पर भी सहमति बनी।
बैठक में शिवनाथ नदी किनारे एप्रोच रोड से लेकर आरसीसी नाली तक विकास कार्यों को हरी झंडी शहर की आधारभूत संरचना होगी और अधिक मजबूत
प्रभारी देव नारायण चंद्राकर की अध्यक्षता में समिति के सदस्यों के साथ बैठक में 1.20 करोड़ के नाला निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों पर निगम की मुहर…

बैठक में शिवनाथ नदी से राजनांदगांव रोड तक नदी किनारे एप्रोच रोड निर्माण, मुक्तिधाम से शिवनाथ नदी किनारे शव दफनाने वाले मार्ग तक एप्रोच रोड निर्माण, शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के पास सर्वसुलभ शौचालय निर्माण तथा गंजपारा चौक से प्रिंस बार होते हुए पुलगांव नाला तक 500 मीटर लंबाई में आर.सी.सी. नाली एवं पुलिया निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
बैठक के दौरान समिति सदस्य कुलेश्वर साहू, आशीष चंद्राकर, कमल देवांगन, गुलाब वर्मा, लोकेश्वरी ठाकुर, सरस निर्मलकर सहित कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, विनोद मांझी, करण यादव, विकास दमाहे, मोहित मरकाम एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
===

