दुर्ग की ओर से शुभकामनाएं व सम्मान प्रकट…

The City Report News@Durg
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर सम्माननीय नितिन नबीन से नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने अपने एमआईसी मेयर-इन-काउंसिल के साथियों देव नारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, शशि साहू, पार्षद अजित वैध के साथ दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा नगर निगम दुर्ग की ओर से उन्हें सम्मान स्वरूप सौजन्य भेंट प्रदान की।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। मुलाकात के दौरान संगठन, जनसेवा और विकास से जुड़े विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
===
