साफ -सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहे:आयुक्त

TheCityReport@durg. नगर पालिक निगम के क्षेत सीमा अंतर्गत सफाई अभियान के तहत निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर मॉर्निंग विजिट में लगातार सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।शानिचरी बाजार में अनाआवश्यक उगे हुए झाडिय़ों को काटने के निर्देश दिए गए निरीक्षण करते हुए सडक किनारे, नाली के ऊपर सहित अन्य स्थान पर आवागमन में बाधित बने अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालो पर हटाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए एवं सभी जगहों से बैनर व पोस्टर को भी हटाने के लिए कहा।

आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने शनिचरी बाजार क्षेत्र के विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। शहर में साफ सफाई व्यवस्था में सुधारने के लिए कहा। शहर के हालात सुधारने के लिए निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार मॉर्निंग विजिट में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहे हैं। सुबह शहर के बाजार क्षेत्र,आपा पूरा क्षेत्र के अलावा विभिन्न जगहों पर सफाई व्यवस्था का स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को साफ सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए निर्देश दिए।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने शनिचरी बाजार का निरीक्षण किया, मौके पर मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शनिचरी बाजार के आस पास अतिक्रमण को हटवाए।बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को सुधारने को कहा गया,उन्होंने कहा शनिचरी बाजार रोड में पेवर ब्लॉक लगवाये व रोड में प्लांटेशन लगवाए।शनिचरी बाजार स्थित जीरो वेस्ट सेंटर खाली जगहों को अच्छी तरह से साफ सफाई करवाकर बेहतर व्यवस्था बनाकर सब्जी पसरा वालो को अंदर शिप्ट करवाने के निर्देश दिए।

बाजार क्षेत्र सफाई व्यवस्था देखते हुए बाजार परिसर को बेहतर साफ-सफाई सुविधा मुहैया कराने के लिए शनिचरी बाजार सब्जी पसरा विक्रेताओं व नागरिको से फीडबैक लिया। कहा कि दुकान से निकलने वाले कचरे को दुकान के बाहर सडक़ पर न फेंके, कचरा को एकत्रित करके निगम की गाड़ी को ही दें।जायजा लेते हुए आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि शनिचरी बाजार निरीक्षण के मौके पर मौजूद अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शनिचरी बाजार के आस पास अतिक्रमण को हटवाए।बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को सुधारने को कहा गया,उन्होंने कहा शनिचरी बाजार रोड में पेवर ब्लॉक लगवाये व रोड में प्लांटेशन लगवाए।शनिचरी बाजार स्थित जीरो वेस्ट सेंटर खाली जगहों को अच्छी तरह से साफ सफाई करवाकर बेहतर व्यवस्था बनाकर सब्जी पसरा वालो को अंदर शिप्ट करवाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,पीआईयू शेखर वर्मा, सफाई दरोगा सुरेश भारती सहित स्वस्थ्य विभाग अमला मौजूद रहें।
