महापौर अलका बाघमार ने किया लोकार्पण, जनता को किया समर्पित…
बर्थडे से तेरहवीं तक हर सामाजिक कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थल…
पटरीपार क्षेत्र में विकास की नई पहचान बना सामाजिक भवन…

THE CITY REPORT NEWS@DURG/BHILAI

दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर के विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार की कड़ी में वार्ड क्रमांक 60 को एक बड़ी सौगात मिली।
पटरीपार क्षेत्र में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामाजिक भवन तथा रायपुर नाका स्थित मुक्तिधाम में 24.27 लाख रुपये की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का गरिमामय समारोह में लोकार्पण किया गया।यह कार्य क्षेत्रवासियों के लिए बहुप्रतीक्षित सुविधा के रूप में सामने आया है।
महापौर अलका बाघमार के कर-कमलों से हुआ लोकार्पण…

कार्यक्रम में अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में सामाजिक भवन का शुभारंभ कर उसे जनता को समर्पित किया। महापौर ने कहा कि नागरिकों की मांग के अनुरूप मुक्तिधाम से अलग सामाजिक भवन का निर्माण कराया गया है, ताकि विभिन्न सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए एक व्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर लोक कार्य प्रभारी देव नारायण चंद्रकार, पार्षद विद्यावती सिंह, सुरूचि उमरे, रंजीता पाटिल, नीरा खिचरिया, सावित्री दमाहे, जिला भाजपा प्रवक्ता अरुण सिंह, उपअभियंता पंकज साहू, मण्डल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा सहित वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहें।
25 लाख से निर्मित सामाजिक भवन बना नई सौगात…
पटरीपार वार्ड क्रमांक 60 में निर्मित सामाजिक भवन में बर्थडे पार्टी, तेरहवीं, पारिवारिक कार्यक्रम एवं अन्य सामाजिक आयोजन सुगमता से किए जा सकेंगे। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि यह भवन सभी वर्गों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।
24.27 लाख से बदली मुक्तिधाम की सूरत…
रायपुर नाका स्थित मुक्तिधाम में 24.27 लाख रुपये की लागत से सर्व-सुविधायुक्त कक्ष, पूरे परिसर में पेवर ब्लॉक, मजबूत बाउंड्री वॉल तथा लाइट, शेड सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का उन्नयन कार्य कराया गया है। अब मुक्तिधाम परिसर पहले से अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधायुक्त नजर आ रहा है।
आस पास को सीधा इसका लाभ जैसे कि वार्ड 21,22,20,19 एवं 59 के वार्डवासियों को मिलेगा…
इन विकास कार्यों से रायपुर नाका एवं आसपास के वार्डवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले परिजनों को बैठने एवं अन्य सुविधाओं के लिए अब असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय नागरिकों ने इस जनहितैषी पहल के लिए महापौर एवं निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर्ष प्रकट किया।
===
