
THE CITY REPORT NEWS@DURG/BHILAI
▪️ दिनांक 26.02.2026 से 1.02.2026 तक विशेष अभियान के तहत सघन कार्यवाही
▪️ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 32 प्रकरणों में 42 आरोपी गिरफ्तार
▪️ धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 40 प्रकरणों में 40 आरोपियों पर कार्यवाही
▪️ 1090 पौवा अवैध शराब एवं लगभग ₹1,08,800/- कीमती मदिरा/नगद रकम जप्त

मुख्य बिंदु :
होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब बिक्री एवं सार्वजनिक स्थान पर मद्यपान के विरुद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान संचालित।
संक्षिप्त विवरण :

आगामी होली त्यौहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु दिनांक 26.02.2026 से 1.02.2026 तक जिला दुर्ग के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 32 प्रकरण पंजीबद्ध कर 42 आरोपियों को अवैध रूप से शराब संग्रहण/विक्रय करते पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 1090 पौवा अवैध देशी/विदेशी मदिरा एवं बिक्री रकम सहित लगभग ₹1,08,800/- कीमती सामग्री जप्त की गई।
इसी प्रकार धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान करते पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध 40 प्रकरण दर्ज कर 40 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही की गई।
सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
घटना स्थल :
जिला दुर्ग अंतर्गत विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र
आरोपी का नाम :
धारा 34(2) अंतर्गत – 42 आरोपी
धारा 36(च) अंतर्गत – 40 आरोपी
जप्त सामग्री :
1. 1090 पौवा अवैध देशी/विदेशी मदिरा
2. नगद बिक्री रकम सहित कुल लगभग ₹1,08,800/- कीमती सामग्री
सराहनीय कार्य :
उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों एवं थाना स्टाफ द्वारा समन्वित एवं सतत कार्रवाई की गई।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब बिक्री, संग्रहण अथवा सार्वजनिक स्थान पर मद्यपान जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने हेतु सभी नागरिक कानून का पालन करें। अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
===
