
THE CITY REPORT NEWS@DURG/BHILAI

नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय, दुर्ग में आयोजित फगुनिया महोत्सव कार्यक्रम बड़े ही उत्साह एवं सांस्कृतिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगीत की अतिथि प्राध्यापक सरला साहू द्वारा प्रस्तुत “मुख मुरली बजाए छोटे से श्याम कन्हैया” एवं “होली खेले नंदलाल, होली खेले राधा नंदलाल ब्रज में” ने सभी को फागुन के रंग में सराबोर कर दिया।

लोक संगीत विभाग की भारती जंघेल ने भी अपनी सहभागिता से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अमन साहू ने अंबे माता पर आधारित होली प्रस्तुति दी तथा कुशल कुमार द्वारा “खेले मसाने में होली दिगंबर” की प्रभावशाली प्रस्तुति प्रस्तुत की गई। संगतकारों में माधवराव ने हारमोनियम पर, अरुण ने नगाड़ा (दुदुम) पर, पंकज ने बैंजो पर तथा मनीष ने ढोलक पर अपनी शानदार संगत देकर कार्यक्रम को संगीतपूर्ण बना दिया।

मंजीरा एवं करताल की मधुर ध्वनि के साथ प्रस्तुत फाग गीतों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। सुमन, वंदना देशमुख, नेहा कोसले, पुष्पा देवदास, प्रेमकुमार नेगी, राजेंद्र कुमार गुप्ता, सुरेश, विवेक मौर्य सहित सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए फागुन एवं होली महोत्सव को सफल बनाया। प्राचार्य डॉ ऋचा ठाकुर ने कहा कि फाग गायन हमारी परंपरा का एक हिस्सा है।

इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख श्री यशवंत साहू, श्री धनराज भोयर, गौरव मनहरे, श्री वत्सल तिवारी, डॉ. निधि वर्मा सहित समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपूर्ण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी फाग गीतों, भारतीय लोक संगीत परंपरा एवं होली के उल्लास का सुंदर संगम प्रस्तुत करता हुआ फगुनिया फाग उत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
===
