
The City Report News@Durg/Bhilai
दुर्ग नगर निगम के वार्ड 43 कसारीडीह के पार्षद दीपक साहू के भाई सूरज साहू के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके देवलोक गमन की खबर से परिवार, मित्रों और परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है।
प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अरुण वोरा कसारडीह स्थित उनके निवास पर पहुँचे और दिवंगत सूरज साहू को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।इसके पश्चात शिवनाथ नदी में अंत्येष्टि में भी वोरा शामिल हुए और दिवंगत को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा…
“प्रिय अनुज सूरज साहू का असमय जाना अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुखद घड़ी में मैं साहू परिवार के साथ खड़ा हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
श्रद्धांजलि के दौरान क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
===
