
The City Report News@Durg/Bhilai
कविता पब्लिक वेलफेयर फाऊंडेशन भिलाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पदमश्री शमशाद बेगम व अन्य अतिथियों द्वारा क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती कविता रंगारे द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शमशाद बेगम का बुके व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

उसी तरह फाउंडेशन की समस्त महिलाओं द्वारा विशिष्ट अतिथि व विशेष अतिथि संगीता मिश्रा , संगीता लहरी, पिंकी सिंह, उषा देवी, उर्मिला शर्मा, निर्मला नायडू, महिला पुलिस एवं पुरुष पुलिस भाई, चार जिलों की महिला कमांडो, प्रज्ञा कांडे , मीना नारनवरे, सुनंदा ताई गजभिए , सविता पाटिल , निर्मला गजभिए ,समाजसेवी इंद्रजीत सिंह “छोटू भैया” आदि अतिथियों को बुके देकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शमशाद बेगम द्वारा बहुत ही सारगर्भित उद्बोदन दिया गया व संगठन एकता पर महिलाओं को प्रेरित सम्मानित करते हुए गीत गया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी जो बहुत ही हृदय स्पर्शी थी।
महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया गाने गाए डांस किया ।समाज सेवी इंद्रजीत सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए मातृशक्ति को सर्वोपरि बताया व जरूरतमंद महिलाओं को हर संभव मदद करने का वादा किया ।
फाउंडेशन की अध्यक्ष कविता रंगारे द्वारा सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला गया व अतिथियों और समस्त महिलाओं को आभार प्रेषित किया गया।
श्रीवास्तव द्वारा बहुत ही सुंदर तरीके से मंच संचालन किया गया। वेलफेयर की उपाध्यक्ष प्रमिला मानिकपुरी एवं सचिव पुष्पा मानिकपुरी द्वारा भी सराहनीय कार्य किया गया ।अंत में राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
+++
