41 वर्षों की दीर्घ सेवा उपरांत 03 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह आयोजित…

The City Report News@Durg/Bhilai
▪️ 41 वर्ष की सेवा पूर्ण कर 03 अधिकारी/कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
▪️ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित
▪️ सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर दी गई विदाई
▪️ पुलिस विभाग द्वारा दी गई उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 31.03.2026 को जिला पुलिस बल दुर्ग में सेवारत निम्नलिखित 03 अधिकारी/कर्मचारी, जिन्होंने लगभग 41 वर्षों की दीर्घ सेवा पूर्ण की, सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें विधिवत विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी इस प्रकार हैं –

1. सहायक उप निरीक्षक छन्नूलाल कंवर
2. सहायक उप निरीक्षक बुजुराम वर्मा
3. प्रधान आरक्षक 628 अशोक कुमार बांधे

विदाई समारोह पुलिस अधीक्षक के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें सभी सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस विभाग की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनके दीर्घ सेवा काल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
===
