![]()
The City Report News@Durg/Bhilai
भिलाई 3 के इंजीनियरिंग पार्क, हथखोज में सोमवार शाम अचानक एक केमिकल रिएक्शन के बाद तेज़ धुआं उठने लगा। धुआं घना होने के कारण आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी तुरंत पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण के लिए प्रयास शुरू किए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना Tethys Hydrocarbon Private Limited के पास स्थित परिसर में हुई।

आपको बता दे भिलाई के हथखोज इंजीनियरिंग पार्क स्थित थेथिस हाइड्रोकार्बन कंपनी में भीषण आग लग गई ,आग इतनी भयानक थी कि पूरे आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया ऐसा लग रहा था कि मानो पूरा आसमान काले धुएं की चादर से ढक गया होगा।
आग की घटना से इलाके में अफतार तफरी मच गई.बताया जा रहा है कि कंपनी प्रबंधन ने आग लगने के बाद इसकी सूचना किसी को नहीं दी आस पास के लोगों ने आग की लपटे और धुआं देखकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी उसके बाद आनन फानन में दमकल विभाग की तरफ से दमकलकर्मियों को भेजा गया। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग को बुझाने का काम शुरू किया. उसके बाद आग पर काबू पा लिया गया. फायर विभाग के कमांडेंट नागेन्द्र सिंह ने आग लगने की घटना के बाद खुद मोर्चा संभाला उसके बाद आग पर काबू पाया गया है।
पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर डटी…
फायर विभाग के कमांडेंट घटनास्थल पर डटे रहे वही इन सबके बीच यह सवाल उठता है कि आखिर प्रबंधन ने सूचना क्यों छिपाई? क्या यहां सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं? बता दें कि यह पहली बार नहीं है इस कंपनी में पहले भी आग लग चुकी है फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच के बाद इस केस में और भी खुलासा हो सकता है. यह पता लग सकता है कि आग किस वजह से लगी।
