
The City Report News@Durg/Bhilai
नगर पालिक निगम प्रशासन द्वारा शहर के आवागमन को सुगम बनाने और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के अभियान के तहत आज वार्ड क्रमांक 24, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की गई।
उड़नदस्ता प्रभारी एवं सहायक राजस्व अधिकारी की उपस्थिति में निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने हनुमान मंदिर के पास स्थित ‘अर्बन चाय’ ठेला सहित सड़क किनारे किए गए अन्य अवैध कब्जों को हटाया।

कार्यवाही का मुख्य कारण मुख्य मार्ग और सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर व्यवसाय संचालन करना, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। यह कार्यवाही उड़न दस्ता प्रभारी विनय शर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, हरिओम गुप्ता एवं जोन टीम सहित राजस्व कर्मचारीयो के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
निगम के तोड़फोड़ दस्ते एवं जोन टीम ने मौके पर पहुँचकर अवैध संरचनाओं और ठेले को जब्त कर मार्ग साफ कराया। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों और मुख्य सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद कब्जे न हटाए जाने के कारण यह सख्त कदम उठाना पड़ा।
नगर निगम प्रशासन ने समस्त व्यवसायियों और नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना व्यवसाय संचालित करें। भविष्य में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार की निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी ताकि शहर की सुव्यवस्था बनी रहे।
===
