मध्य ब्लॉक की भारत जोडो यात्रा,जुड़े कदम,मिले वतन, राहुल गांधी के संग -अरूण वोरा

TheCityReport@durg. जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जहॉ एक ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी देशभर का भ्रमण कर रहे है। वे कन्याकुमारी से कश्मीर तक 35 सौ किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे है। वहीं दूसरी ओर मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद के द्वारा मध्य ब्लॉक दुर्ग में प्रथम चरण की यात्रा में चौथे दिन वार्ड 30 तमेरपारा वार्ड में होटल मान के पास से यात्रा सुबह 9.30 बजे दुर्ग शहर के विधायक अरूण वोरा की अगुवायी में, तथा पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन.वर्मा, नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल , सभापति राजेश यादव , जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष गया पटेल की विषेश मौजूदगी में यात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर सुबह सभी कांग्रेस जन होटल मान के समीप एकत्रित हो यात्रा का प्रारंभ किये, यात्रा होटल मान से प्रारंभ होकर किल्ला मंदिर चौक, हटरी बाजार, बाजार पारा, जवाहर चौक, गणेश चौक, थाना परिसर, महात्मा गांधी स्कूल, बरई पारा, होते हुए वापस होटल मान पहुंचकर कर यात्रा का समापन हुआ। इसी क्रम में यात्रा कल शनिवार को वार्ड 31 आपापुरा में इंदिरा गांधी प्रतिमा इंदिरा मार्केट से सुबह 9 बजे प्रारंभ की गई। इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य ”नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो है।

इसी विचार के साथ राहुल गांधी अपना संदेश देने जा रहे है। हमें देश को एकता के सूत्र में बांधना है, जिसे तोडऩे की कोशिश की जा रही है। कुछ लोग इसे तोडऩे में लगे है। इन्हीं नफरतों को श्री राहुल गांधी खत्म करना चाहते हैं।
आज की यात्रा में मुख्य रूप से छ.ग.युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा, महिला कांग्रेस दुर्ग अध्यक्ष कन्या ढीमर, महामंत्री हेमंत तिवारी, पार्षद भोला महोबिया,दीपक साहू, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव ,प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव, अजय मिश्रा,महीप सिंह भुवाल,राज कुमार पाली,जगमोहन ढीमर,फतेह सिंह भाटिया, श्रद्धा सोनी, आयुश षर्मा, सुमित वोरा, अजय गुप्ता,अनीस रजा, देव सिन्हा, नासिर खोखर, मंदीप भाटिया, राजकुमार पाली, मीना मानिकपुरी, निषा रानी, अशोक मेहरा, पाशी अली, अलख नवरंग, मोहन सिन्हा,शकुन ढीमर, कल्याण ठाकुर, प्रषांत डोनगॉवकर, जाकिर शेख, मीना पाल, शिवाकांत तिवारी, हरीश ताम्रकार, अमोल जैन, लीना दुबे, प्रीति साहू, फिरोज खान, चन्दु पारख, छोटी साहू, धनवंतरीन निशाद, नेहा यादव, कुंवरिया देवांगन, रेखा देवांगन, सन्नी साहू, कादिर चैहान, तानी देवांगन, राकेश ताम्रकार, आनंद ताम्रकार, विमल यादव,कुलदीप ठाकुर,थानेष्वर साहू, निषात गोडबोले,गणेष सोनी,भागवत ताम्रकार सहित कांग्रेसजन शामिल थे।
