ओदरागहन सामूहिक जल प्रदाय योजना अंतर्गत ग्रामों को होगा शीघ्र पानी सप्लाई…

The City Report News@Durg/Bhilai
जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत सामूूहिक जल प्रदाय योजना ओदरागहन अंतर्गत सम्मिलित गांवों को शीघ्र पानी सप्लाई किया जाएगा।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज सामूहिक जल प्रदाय योजना अंतर्गत ग्राम ओदरागहन के समीप खारून नदी में बनाये गये इंटकवेल और बेल्हारी स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का मौका निरीक्षण किया।
पीएचई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इंटकवेल से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पानी सप्लाई प्रारंभ कर दिया गया है। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में जल शुद्धिकरण पश्चात् विभिन्न ग्रामों के 12 टंकियों को भरा जाएगा।

इस दौरान लिकेज जांच की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 12 टंकियों तक पाइप लाईन लिकेज नहीं होना पाया गया है। टंकियों में पानी भरने के पश्चात् संबंधित ग्रामों को पानी की सप्लाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को पानी सप्लाई पाइप लाइन की भली-भांति जांच करने टंकी सफाई के दौरान वेस्ट पानी बहाने के बजाय गड्ढे आदि में संग्रहित किया जाए।

कलेक्टर श्री सिंह ने योजना अंतर्गत ग्राम कौही में निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी अवलोकन किया। उन्होंने कांट्रेक्टर को निर्धारित समयावधि में प्लांट निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इस दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता उत्कर्ष पाण्डे एवं विभागीय अधिकारी और एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव भी उपस्थित थे।
===
