
The City Report News@Durg/Bhilai
दुर्ग के पद्मनापुर थाना अंतर्गत फॉरेस्ट नर्सरी हुडको के सामने करीब शनिवार की शाम 7 .15 बजे फॉरेस्ट नर्सरी में आगजनी की सुचना मिली। जहा जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में दुर्ग अग्निशमन दल को रवाना किया गया।
आपको बता दे तालपुरी फॉरेस्ट नर्सरी के अंदर पर अचानक आग लगी जिससे तत्काल सूचक द्वारा अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को सूचना दिया गया, सूचना मिलते ही अग्निशमन के 2 दमकल टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया।

अग्निशमन कर्मियों द्वारा आगजनी स्थान पर पहुंचने पर देखा कि नर्सरी पर लगे पेड़ों पर अचानक भीषण आग की लपटें निकल रही हैं अग्निशमन कर्मी तुरंत हरकत में आकर बड़े मशक्कतों से आग की लपटों को बुझाते हुए आगे बढ़े और आग पर काबू पाया और आग को बढ़ने से रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है।
इस दौरान मौके पर उपस्थित अग्निशमन सहायक प्रभारी / स्टेशन प्रभारी – प्रवीण बारा , संतोष पाण्डेय , अग्निशमन दल प्रभारी – विजय चतुर्वेदी , घनश्याम यादव, अग्निशमन कर्मचारी – रूपेन्द्र , डीवहार, युवराज, अवतार , रमेश, हिरामन , जितेंद्र ,अग्निशमन के कर्मचारी द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ ।
