
TheCityReportNews@chhattisgarh/Durg/Bhilai/Raipur
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग में कर्मचारी संगठन प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
इस दौरानजिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा की अध्यक्षता में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्ग विनोद शुक्ला, धमधा अथर्व शर्मा,पाटन डालेंद्र देवांगन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन जिला अध्यक्ष-दुर्ग भानु प्रताप यादव, शिक्षक फेडरेशन जिला अध्यक्ष चंचल द्विवेदी, सुखेंद्र देवांगन, धर्मेंद्र देशमुख,गिरीश साहू,ओम प्रकाश पांडे की उपस्थिति में कर्मचारी की समस्या के संबंध में बैठक आयोजित की गई एवं 10 जून 2026 तक सेवा पुस्तिका संधारण, चिकित्सा देयक का निराकरण,पासबुक संधारण सहित अन्य समस्या के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
===
