
TheCityReportNews@chhattisgarh/Durg/Bhilai/Raipur
संक्षिप्त विवरण :
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी तुलसीराम देशमुख निवासी ग्राम चांगोरी द्वारा दिनांक 25.03.2025 को थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनके खेत में लगे ट्यूबवेल से लगभग 100 मीटर कॉपर वायर अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
▪️ खेतों एवं ग्राम पंचायत क्षेत्र में लगे ट्यूबवेल के कॉपर वायर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी चंदू लोहार, वासु यादव एवं शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी किए गए कॉपर वायर को रायपुर निवासी सहल उद्दीन को बेचना बताया गया। आरोपी सहल उद्दीन के कब्जे से लगभग 100 मीटर कॉपर वायर कीमती करीब 15,000 रुपये बरामद कर जप्त किया गया।
▪️ चोरी किए गए लगभग 225 मीटर कॉपर वायर को आरोपियों एवं खरीददारों के कब्जे से बरामद किया गया
इसी प्रकार दिनांक 25.05.2026 को प्रार्थी संतोष सारथी, सरपंच ग्राम अंजोरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम पंचायत के पास तालाब स्थित ट्यूबवेल से लगभग 90 मीटर कॉपर वायर अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा चोरी किया गया वायर रायपुर मौदहापारा निवासी जय नारायण को बेचना बताया गया। आरोपी जय नारायण के कब्जे से लगभग 90 मीटर कॉपर वायर कीमती करीब 12,000 रुपये बरामद कर जप्त किया गया।
▪️ लगातार चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई
वहीं थाना पुलगांव के अपराध क्रमांक 465/2026 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में आरोपियों द्वारा दिनांक 20.05.2026 को ग्राम पीछेकर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर ट्यूबवेल से कॉपर वायर चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 35 मीटर वायर जप्त किया गया।
▪️ प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए वैधानिक कार्यवाही जारी
आरोपियों के विरुद्ध लगातार चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाए जाने पर धारा 317 बीएनएस एवं संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
▪️ घटना का कारण :
आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नीयत से खेतों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगे ट्यूबवेल के कॉपर वायर की चोरी करना।
▪️ घटनास्थल :
1. ग्राम चांगोरी, थाना पुलगांव क्षेत्र
2. ग्राम अंजोरा स्थित पंचायत तालाब क्षेत्र
3. ग्राम पीछेकर, थाना पुलगांव क्षेत्र
▪️ आरोपी का विवरण :
1. चंदू लोहार
2. वासु यादव
3. शंकर
4. सहल उद्दीन, निवासी रायपुर
5. जय नारायण, निवासी मौदहापारा रायपुर
▪️ जप्ती सामग्री :
1. लगभग 225 मीटर कॉपर वायर
2. चोरी का अन्य विद्युत सामग्री
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव पुलिस टीम के अधिकारी चौकी प्रभारी अंजोरा उप निरी, चंद्रशेखर सोनी प्रधान आरक्षक सुरेश रात्रेआरक्षक तोमर आरक्षक योगेश आरक्षक थानेश्वर आरक्षक चंद्रभान यादव झरना देशमुख की भूमिका सराहनी रहीमहत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतासाजी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि खेतों, पंचायत परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगे विद्युत उपकरणों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं संगठित अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
===
