युवाओं को मिली तकनीकी विकास की बड़ी सौगात…

TheCityReportNews@CGNEWS/DURG/BHILAI

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले को तकनीकी विकास और रोजगार के क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए सिविल लाईन्स स्थित आईटी पार्क का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने से पूर्व आईटी पार्क का उद्घाटन किया।
सिविल लाईन्स स्थित यह आईटी पार्क लगभग 3,900 वर्ग मीटर भूमि पर निर्मित किया गया है, जिसका कुल निर्मित क्षेत्रफल 2,907.26 वर्ग मीटर है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस आईटी पार्क में 40 बड़े ऑफिस रूम, पांच बड़े हॉल, मैस सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
पूरा परिसर बाउंड्रीवॉल से घिरा हुआ है, जिसमें यहां कंपनियों के संचालन के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया गया है। देश के विभिन्न 40 आई कम्पनियों ने यहां एमओयू के मुताबिक कार्य आरंभ कर दिया है।
वर्तमान मेें 40 आई कम्पनियां कार्यरत् है तथा भविष्य में 100 कम्पनियों के साथ कार्य करने हेतु अपनी सहमति जताई…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आईआईटी भिलाई और प्रदेश शासन के सहयोग से इस आईटी पार्क निर्माण किया गया है।
वर्तमान मेें 40 आई कम्पनियां कार्यरत् है तथा भविष्य में 100 कम्पनियों के साथ कार्य करने हेतु अपनी सहमति जताई है। विगत वर्ष की गई घोषणा आज आईटी के शुभारंभ के साथ पूरी हुई है।
इससे युवाओं के लिए तकनीकी ज्ञान एवं विकास की राह आसान होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि आईटी पार्क के शुरू होने से दुर्ग-भिलाई क्षेत्र तकनीकी नवाचार और डिजिटल प्रगति के नए केंद्र के रूप में उभरने की दिशा में आगे बढ़ेगा। इससे स्थानीय युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार और नवाचार के अवसर मिलेंगे।

आईटी पार्क में शुरुआती चरण में 40 कंपनियों ने आने की सहमति दी है। इसके लिए आईआईटी भिलाई और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच एमओयू भी किया जा चुका है। भविष्य में परिसर का विस्तार कर यहां 100 से अधिक कंपनियों और स्टार्टअप को स्थान देने की योजना है।
आईटी पार्क की स्थापना को जिले में रोजगार, कौशल विकास और तकनीकी निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, साजा विधायक ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ खादी बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, महापौर अलका बाघमार, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आयुक्त जनसंपर्क रजत बंसल, छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभात मलिक, कलेक्टर अभिजीत सिंह, एसएसपी विजय अग्रवाल, आईआईटी भिलाई के निदेशक डॉ. राजीव प्रकाश सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
===
