
TheCityReportNews@Cgnews/durg-Bhilai

उतई थाना परिसर दुर्ग में महिला कमांडो की प्रमुख शमशाद बेगम के विशेष आग्रह पर एसडीओपी अनूप लकड़ा थाना उतई प्रभारी की उपस्थिति में सैकड़ों महिला कमांडो के समक्ष एक दिवसीय मॉक ड्रील किया गया। इस अवसर पर जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एस.डी.आर.एफ. दुर्ग के जवानों द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस अभ्यास में विभिन्न प्रकार के बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें ग्रामीण बचाव: बाढ़ में फंसे ग्रामीणों का सुरक्षित रेस्क्यू। डीप डाइविंग: नदी में डूबे व्यक्ति के शव को निकालने का अभ्यास। दुर्घटना प्रबंधन: रेस्क्यू टीम की मोटर बोट के पलटने की स्थिति में बचाव कार्य का प्रदर्शन।

प्राथमिक उपचार: डूबे हुए व्यक्ति को सी.पी.आर देना और तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करना। साथ ही एस.डी.आर.एफ. के जवानों द्वारा आधुनिक बचाव उपकरणों की जानकारी और उनके उपयोग का प्रदर्शन किया इस दौरान शमशाद बेगम और उनकी महिला कमांडो टीम जो करीब 350/400 के समक्ष मॉकड्रील देखा और खुद एस.डी.आर.एफ. टीम के साथ प्रशिक्षण लिया साथ ही बचाव करने के तरीका को सीखा।

इसके साथ ही इस मॉकड्रिल ने आपदा प्रबंधन की तैयारी और दक्षता को परखा और संबंधित अधिकारियों को बहुमूल्य जानकारी प्रदान की।
===
