
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अग्रवाल समाज दुर्ग द्वारा अग्रसेन भवन में सुबह 6.30 से 9.00 बजे तक योग शिविर आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के संरक्षक राधेश्याम अग्रवाल ,,कैलाश रुंगटा के ने श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए कहा कि आज की भागती दौड़ती जिंदगी में अनियमित दिनचर्या के कारण स्वस्थ रहने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।
समाज के अध्यक्ष ललित सेक्सरिया एवं महासचिव प्रहलाद रुंगटा ने बताया कि योग शिविर जैसा आयोजन न सिर्फ अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करता है अपितु नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से भी जोड़ता है l स्वस्थ समाज समृद्ध राष्ट्र की भावना को ध्यान में रखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया।
महामृत्युंजय मंत्र ,,गायत्री मंत्र के साथ योग शिविर प्रारंभ किया…

अग्रवाल समाज के कोषाध्यक्ष संजय गर्ग एवं सचिव विमल राजगढ़िया ने बताया कि आज का कार्यक्रम योग दर्शन योगाश्रम भिलाई के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
आश्रम के योग शिक्षक राजकुमार अग्रवाल आशा दीदी एवं गीता सिंधु जी ने महामृत्युंजय मंत्र ,,गायत्री मंत्र के साथ योग शिविर प्रारंभ किया।
सूर्य नमस्कार ,नाड़ी शोधन, योग निद्रा सहित अनेक प्रकार के योग करते हुए कहा कि इससे बीपी शुगर थायराइड सहित अनेक प्रकार के रोगों में लाभ प्राप्त होता है।

कार्यक्रम में उपस्थित महिला मंडल अध्यक्ष नीलू अग्रवाल युवा मंडल के अनूप अग्रवाल एवं अमूल बंसल ने बताया कि शिविर के पश्चात सभी सदस्यों के लिए नाश्ते में करेला लौकी जामुन नींबू रस सहित अंकुरित चना ,मूंगफली जैसी स्वास्थ्यवर्धक चीजें वितरित की गई।
सफल शिविर के लिए योग दर्शन आश्रम भिलाई एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए मीडिया प्रमुख मनोज अग्रवाल ने कहा कि हम सब रोजमर्रा की जिंदगी में योग को प्रमुख स्थान दें ताकि हम सब मिलकर एक स्वस्थ दुर्ग बना सके।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गौरीशंकर अग्रवाल बृजमोहन गोयल पंकज अग्रवाल मुरारी अग्रवाल प्रकाश खेतान, शरद अग्रवाल आशीष सेक्सरिया वही अग्रवाल महिला मंडल से प्रीति राजगढ़िया, सीमा सेक्सरिया,अंजू खेतान,शारदा अग्रवाल उपस्थित थे।
===
