वर्चस्व एवं पूर्व विवाद को लेकर हत्या के प्रयास के मामले में घटना के चंद घंटे के भीतर 02 महिला सहित 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Durg-Bhilai
संक्षिप्त विवरण : प्रार्थिया शीतल वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी पीएम आवास, खम्हरिया, चौकी स्मृति नगर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01.07.2026 को आरोपी परी खान के साथ लक्की सरदार को लेकर विवाद हुआ था।


उक्त विवाद से नाराज होकर दिनांक 02.07.2026 को परी खान ने अपने पति लक्की सरदार, बहन मुस्कान तथा जीजा राहुल यादव के साथ मिलकर पीड़िता की हत्या करने की योजना बनाई।
पीड़िता किसी प्रकार वहां से भागकर अपनी जान बचाई…
योजना के तहत रात्रि लगभग 08:00 बजे सभी आरोपी ज्वलनशील पदार्थ लेकर पीड़िता के घर पहुंचे, उसके साथ मारपीट की तथा उसके ऊपर एवं घर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता किसी प्रकार वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 940/2026 धारा 109, 296, 351(3), 115(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
▪️ आरोपियों द्वारा पीड़िता के घर पहुंचकर मारपीट करते हुए ज्वलनशील पदार्थ डालकर हत्या करने का प्रयास किया गया…
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के फरार होकर नागपुर जाने की संभावना पर तत्काल पतासाजी की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पूर्व में लक्की सरदार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की बात से नाराज होकर हत्या की योजना बनाकर घटना कारित करना स्वीकार किया।
आरोपी परी खान, मुस्कान एवं राहुल यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मुख्य आरोपी लक्की सरदार की तलाश जारी है।
▪️ मामले में त्वरित विवेचना एवं पतासाजी कर आरोपियों को फरार होने से पूर्व गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया…
▪️ घटना का कारण : वर्चस्व स्थापित करने एवं पूर्व विवाद से उत्पन्न रंजिश के कारण हत्या का प्रयास किया गया।
▪️ घटनास्थल : पीएम आवास, खम्हरिया, चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम : 1. परी खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी पीएम आवास, खम्हरिया, चौकी स्मृति नगर, जिला दुर्ग।
2. मुस्कान, उम्र 24 वर्ष, निवासी मच्छीपुर, कामठी, नागपुर (महाराष्ट्र)।
3. राहुल यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी मच्छीपुर, कामठी, नागपुर (महाराष्ट्र)।
▪️ प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई जारी है तथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है…
▪️ जप्त सामग्री : प्रकरण की विवेचना के दौरान आवश्यक साक्ष्य एवं घटना से संबंधित सामग्री नियमानुसार जप्त की गई।
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक दीपक सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक उत्तम कुमार साहू, आरक्षक सविंदर सिंह, हर्षित शुक्ला, कमल नारायण तथा महिला आरक्षक मीरा वर्मा एवं मधुबाला की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान कानून सम्मत तरीके से करें। कानून अपने हाथ में लेने अथवा हिंसक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
===
