
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Durg-Bhilai
दुर्ग के पटेल चौक में रायपुर जिले के ग्राम नकटी में अतिक्रमण के नाम पर गरीब एवं ग्रामीण परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जमकर विरोध हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसियों मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।



अरुण वोरा ने कहा कि नकटी गांव जैसी हृदयविदारक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि घटना में 77 परिवारों के घर उजड़ना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। दोषियों के विरुद्ध त्वरित, निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवारों को शीघ्र न्याय और उचित सहायता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
===
