
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Durg-Bhilai/Raipur
छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय एवम यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय से दुर्ग जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष सिंह भंडारी ने सौजन्य मुलाक़ात सिविल लाइन्स, रायपुर स्थित उनके निवास पर की।


इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे विकास कार्यो की प्रशंसा की तथा तेजी से निर्मित हो रहे प्रधानमंत्री आवास एवम हर महीने महिलाओं को समय पर मिल रही महतारी वंदन योजना की राशि के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
===
