दुर्ग निगम की पोल खोलती व्यवस्था,शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने जनता से की मुलाक़ात…
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Durg-Bhilai
छत्तीसगढ़ के दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों में मानसून की पहली ही बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है, जिससे शंकर नगर बुध विहार से दुर्गा चौक,पोटिया आबादी पारा, उरला, आस पास और कई निचले वार्ड जलमग्न हो गए हैं। ड्रेनेज सिस्टम के फेल होने से नालियां ओवरफ्लो हो गई हैं और लोगों के घरों में पानी घुस गया है।
लगातार जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है। नागरिक अपने-अपने वॉर्ड के पार्षदों और निगम अधिकारियों से स्थिति को सुधारने व जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं।


दुर्ग नगर निगम की सफाई व्यवस्था की खुली पोल…

शहर में लगातार हुई बारिश के चलते एक बार फिर दुर्ग निगम की लचर व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है। जहा पहली ही बारिश में दुर्ग शहर के कई वार्डो में घुटनों तक पानी भर गया है। वही शंकर नगर बुध विहार से दुर्गा चौक आस पास के सभी गलियों में 1-5 से 2 फीट पानी भर गया है वार्ड नं 9-10 -11और पोटिया आबादी पारा वार्ड 54 और उरला में लोगो के घर में पानी भर गया है तुरत राहत कार्य की अवाश्यकता है। लोगो का कहना है कि नगर निगम द्वारा इस बार बड़े नालो और नालियों की सफाई ठीक से नहीं किया गया है।

इसी कड़ी में आज सुबह से ही बरसते पानी में कांग्रेस के शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, भोज राम यादव, पूर्व पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, भोला कश्यप,हेमराज साहू और वार्ड की आम जानता के साथ पानी भरे वार्डो का दौरा कर लोगो से मुलाकत की।

जहा लोगो ने बताया की कई निचले वार्ड जलमग्न हो गए हैं। ड्रेनेज सिस्टम के फेल होने से नालियां ओवरफ्लो हो गई हैं और लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लगातार जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है। नागरिक अपने-अपने वॉर्ड के पार्षदों और निगम अधिकारियों से स्थिति को सुधारने व जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं।
===
