स्कूली छात्र/छात्राओ के सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन के अनुसार स्कूल बसों की जांच का आयोजन किया गया…
16 शैक्षणिक संस्थान के 201 स्कूल बसो की जांच की गई जिसमें 12 बसो में खामी पाई गई…
यातायात पुलिस दुर्ग और परिवहन विभाग द्वारा सयुंक्त रूप से की गई जाँच…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Durg-Bhilai
सुप्रीम कोर्ट के गाईड लाईन के अनुसार स्कूली छात्र छात्राओं के सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए, यातायात पुलिस दुर्ग एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस ग्राउण्ड सेक्टर 06 भिलाई में स्कूल बस जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 16 स्कूलों के छात्र छात्राओं के परिवहन करने वाले 201 बसों का जांच किया गया है।


पायी गयी खामियों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया।
वाहन की जांच शिविर का उददेश्य छात्र छात्राओं का सुरक्षित परिवहन से है। जांच शिविर के दौरान सर्व प्रथम वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया तत्पश्चात परिवहन विभाग द्वारा स्कूल बसो के दस्तावेजो की जांच की गई जांच के दौरान वाहन का रजिस्टेशन, परमिट, फिटनेश, बीमा, पीयूसी, रोड टैक्स, वाहन चालक का लायसेंस चेक किया गया।
इसके बाद वाहनो का मैकनिकल फिटनेश जांच किया गया जिसके अंतर्गत हेड लाईट, ब्रेक लाईट, पार्किग लाईट, इन्डिकेटर लाईट, बैक लाईट, मीटर, स्टेरिंग की स्थिति, टायर की स्थिति, क्लच, ऐक्सीलेटर, सीट की स्थिति, हॉर्न की स्थिति, वॉयपर एवं वाहन में आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगा है कि नहीं चेक किया गया।
पायी गयीं खामियों को दूर कर ही बस का संचालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

चेंकिग के क्रम में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप जैसे वाहन में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गर्वनर, प्रेर्शर हार्न, आपातकालीन खिडकी, स्कूल का नाम, टेलीफोन नंबर, चालक का मोबाईल नंबर, फर्स्ट ऐड बॉक्स, अग्नि शमन यंत्र, स्कूल बस के आगे पीछे स्कूल बस लिखा है की नहीं चेक किया गया।
जांच के दौरान यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा कुल 12 स्कूली बसो पर चालान किया गया। तत्पशचात चालक परिचालक के स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई । जिसमें 41 चालको को बीपी शुगर संबंधित शिकायत पाई गई।
जो बसें आज शिविर में जांच के लिये नहीं आये हैं उन्हें स्कूल में जाकर चेक किया जायेगा।
जो बसें आज शिविर में जांच हेतु नहीं पहुंचे हैं उन्हें स्कूल में जाकर जांच किया जायेगी ।
वाहन जाँच शिविर में यातायात पुलिस विभाग से निरीक्षक पीडी चंद्रा, सहायक उप निरीक्षक मुस्ताक खान, परिवहन विभाग से निरीक्षक सुषमा इक्का, रामचंद्र कुंजाम, सहायक उप निरीक्षक शशिकांत बंजारे, जितेश ठाकुर, आर के रात्रे, एवं जिला चिकित्सालय दुर्ग से मेडिकल टीम तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
===
