एकतरफा प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या करने वाले आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई…
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 10.07.2026 को लगभग 12:00 बजे मृतिका की रूममेट द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई कि मृतिका खुशी साहू अपने किराये के कमरे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़ी है। उसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया। सूचना पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 285/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
▪️ युवती द्वारा बातचीत से इंकार करने पर आरोपी ने पूर्व नियोजित योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया तथा साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया…
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। आरोपी लाकेश्वर साहू उर्फ पिन्टू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को दिनांक 11.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।


▪️ आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई…

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपी मृतिका से एकतरफा प्रेम करता था। मृतिका द्वारा उससे बातचीत करने से इंकार किए जाने पर उसने पूर्व नियोजित योजना बनाकर रायपुर से भिलाई पहुंचकर अपने साथ धारदार हथियार लाया। पहचान एवं साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसने दो शर्ट तथा पैंट के अंदर बरमूडा पहन रखा था। कमरे में विवाद होने पर आरोपी ने मृतिका का गला दबाया तथा धारदार हथियार से शरीर के विभिन्न हिस्सों पर प्राणघातक वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने पहने हुए कपड़े एवं जूते नदी में फेंककर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया।
▪️ प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस के साथ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया गया…
घटना स्थल :थाना वैशाली नगर क्षेत्र अंतर्गत मृतिका का किराये का कमरा, भिलाई।
आरोपी का नाम : 1. लाकेश्वर साहू उर्फ पिन्टू, उम्र 24 वर्ष, निवासी सकरी वार्ड क्रमांक 12, बजरंग चौक, थाना सिटी कोतवाली, जिला बलौदाबाजार।
जप्त सामग्री : 1. घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार। 2. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल।
सराहनीय कार्य : उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस एवं एसीसीयू (ACCU) टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी विवेचना कर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं। कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
===
