उरला वार्ड के रहवासियों ने गंदगी को लेकर महापौर के नाम सौंपा ज्ञापन…
TheCityReport@durg. दुर्ग के अटल आवास उरला वार्ड नं 57 में रहवासियों इन दिनों आवास के मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है वार्ड के चारो तरफ फैली गंदगी के साथ ही स्नानागार, शौचालय, पानी की निकासी की लचर व्यवस्था से परेशान वार्ड वासी सोमवार को आम आदमी पार्टी के बैनरतले दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल व निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर के नाम ज्ञापन सौंप अपनी बात रखी,वहीं मीडिया से चर्चा करते बताया की उरला स्थित अटल आवास के निवासी विगत कई वर्षों से आवास में मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। घरों में ‘शौचालय नहीं होने से महिलाओं को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।घरों के पास पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नही होने से आये दिन घरों के पास पानी जमा हो जाने से बीमारी की समस्या/दुर्गंध से मुहल्ले वासी जूझ रहे है। साथ ही गंदगी होने से गंदगी के आवारा पशुओं का भी जमावडा लगा रहता है
