
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशनुसार आज जिला मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी मीटिंग हॉल दुर्ग में सेवा पोर्टल में नवीन ई-सेवाओ के संबंध में जिले के समस्त सेवा सेतु प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।



साथ ही प्रशिक्षण में नगरीय निकायो के अधिकारी कर्मचारी एवीएम खाद्य विभाग के राशन कार्ड प्रभारी द्वारा सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से प्रारंभ हुए नवीन राशन कार्ड की सेवाओ के संबंध में जानकारी प्रदाय किया गया।
उद्देश्य सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न शासकीय सेवाओं की जानकारी एवं उनके समयबद्ध निराकरण की प्रक्रिया से अवगत कराना था।
प्रशिक्षण के दौरान ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्रुति अग्रवाल एवं जिला समन्वयक ऋचा सिंह बघेल द्वारा सेवा सेतु पोर्टल पर संचालित विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने सेवा सेतु प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों को जाति प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं समयबद्ध निराकरण की जानकारी प्रदान की।
विभागीय सेवाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन की संपूर्ण जानकारी प्रशिक्षण के दौरान साझा की गई…

पोर्टल में उपलब्ध प्रमुख सेवाए जैसे ग्राम पंचायत की विभिन्न सेवाएं, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, सफाई व्यवस्था ,स्ट्रीट बल्ब लगाना ,भवन अनुज्ञा ,नल कनेक्शन, राजपत्रित गजट आर्डर नाम परिवर्तन, खाद्य विभाग की सेवाएं जैसे राशन कार्ड में नया सदस्य जोड़ना एवं सदस्य का नाम हटाना (विलोपन), एपीएल, बीपीएल रेशन्यू कार्ड, न्यू इंश्योरेंस ऑफ ट्रेड लाइसेंस, आईटीआई सीएलजी का स्थानांतरण प्रमाण पत्र ,पॉलिटेक्निक बसह की सेवाए आदि कुल 442 सेवाए सेतु पोर्टल पर उपलब्ध है।
कुछ सेवाए अन्य विभाग से रि-डायरेक्ट किया गया है, कुछ सेवा पोर्टल के माध्यम से जारी किया जा रहा है। सभी विभागीय सेवाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन की संपूर्ण जानकारी प्रशिक्षण के दौरान साझा की गई।
तहसीलदार दुर्ग क्षमा यदु ने सेवा सेतु प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों को जाति निवासी जैसी राजस्व सेवाओ में दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी। एवीएम सभी को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों में केवल स्पष्ट एवं प्रमाणित दस्तावेज ही अपलोड किए जाएं, जिससे प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केंद्र शासन की सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचाने का प्रभावी माध्यम हैं। प्रशिक्षण में कुल 225 सेवा सेतु प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों उपस्थित हुए जिन्होंने विभिन्न सेवाओं से संबंधित प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक जानकारी हासिल की।
===
