नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस दुर्ग की अभियान कार्यवाही 2 दिनों में 217 दोपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहनों पर ई चालान राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर के प्रमुख मार्गों से हटाए जा रहे अवैध रूप से खड़े वाहन एवं अतिक्रमण…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/Raipur
दुर्ग जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं बाधारहित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।



अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों को हटाने तथा उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की जा रही है।
▪️ सुपेला, चंद्रा-मौर्या, पावर हाउस, डबरापारा एवं ओवरब्रिज के नीचे खड़े वाहनों पर लगातार चालानी कार्यवाही एवं हटाने की कार्यवाही।

विशेष अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गुरुद्वारा चौक से कुम्हारी टोल प्लाजा तक सड़क किनारे एवं नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़े दोपहिया, चारपहिया तथा भारी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा ऐसे वाहनों का चालान करने के साथ-साथ उन्हें तत्काल हटवाया गया, जिससे मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।
▪️ विगत दो दिनों में 217 दोपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही।

इसी प्रकार शहर के सुपेला, चंद्रा-मौर्या चौक, पावर हाउस, डबरापारा, कुम्हारी ओवरब्रिजों के नीचे नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध भी लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इन स्थानों पर अवैध रूप से खड़े वाहन अक्सर जाम एवं सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, जिन्हें हटाकर मार्ग को सुरक्षित बनाया जा रहा है।
विगत 02 दिनों में कुल 217 दोपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा नो पार्किंग धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही की गई है। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
▪️ सड़क पर अवरोध उत्पन्न करने वाले ठेले, अवैध अतिक्रमण, गैरेज एवं मैकेनिक संचालकों को हटाकर मार्ग कराया जा रहा है सुगम।

कार्यवाही के साथ-साथ सड़कों पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले ठेले, अवैध अतिक्रमण, गैरेज, वाहन मरम्मत केंद्र एवं सड़क किनारे मैकेनिक का कार्य करने वाले संचालकों को भी समझाइश देकर हटाया जा रहा है।
उन्हें निर्देशित किया गया है कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या व्यवसाय संचालित न करें, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
▪️ यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष अभियान आगे भी रहेगा जारी।
अपील :- यातायात पुलिस दुर्ग ने सभी वाहन चालकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा सड़क एवं फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। नागरिकों के सहयोग से ही सुरक्षित, व्यवस्थित एवं जाम-मुक्त यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।
▪️ राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुद्वारा चौक से कुम्हारी टोल प्लाजा तक नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर सघन कार्यवाही ।
यातायात पुलिस दुर्ग का यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।
===
