बिहार के 6 शातिर चोर गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/Bilaspur
बिलासपुर जीआरपी और आरपीएफ बिलासपुर ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाले एक अंतर्राज्यीय संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुंगेर बिहार के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



इन चोरों ने 12 जुलाई 2026 को टिटलागढ़ पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे रायगढ़ निवासी यज्ञनाराण सोनी के बैग से 2,74,000 रुपये के सोने के जेवरात पार कर दिए थे। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिलासपुर स्टेशन के हावड़ा छोर से भागने का प्रयास कर रहे इन संदिग्ध आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने और जेवरात बेचकर रकम आपस में बांटने का जुर्म कबूल किया। पुलिस ने इनके पास से चोरी की संपत्ति से बचाई गई 28,500 रुपये नकद और 13,500 रुपये की एक सोने की अंगूठी कुल 42,000 रुपये बरामद की है। सभी छह आरोपियों को 28 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर 14 अगस्त 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के फरार मुख्य आरोपी रंजीत मंडल की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
===
