जन्मदिन के अवसर पर आयोजित भजन कार्यक्रम में उपस्थित गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधायक वोरा को अपनी शुभकामनाए देते रामायण के दोहे के साथ कहा कि तुम हमेशा ही मुस्कुराते रहे हो और आगे भी इसी तरह मुस्कुराते रहना…

TheCityReport@durg. 22 नवम्बर को शहर विधायक अरुण वोरा के जन्मदिन के अवसर पर दुर्ग में वोरा निवास पर उनके शुभ चिंतकों के साथ ही समर्थको का जन सैलाब नजर आया लोग बड़ी संख्या में दलो के साथ वोरा निवास पहुंच शहर विधायक अरुण वोरा को जन्मदिन कि बधाई देते नजर आ रहे थे ,,इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,पूर्व विधायक प्रदीप चौबे ,लक्ष्मण चंद्राकर ,महापौर धीरज बाकलीवाल ,मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद ने बग्गी में सवार होकर विधायक वोरा का केक काटकर जन्मदिन मनाया इस अवसर पर विधायक वोरा के चेहरे पर हसी कि लालिमा छा ई नजर आईं,,इसके साथ ही जन्मदिन के अवसर पर आयोजित भजन कार्यक्रम में उपस्थित गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधायक वोरा को अपनी शुभकामनाए देते रामायण के दोहे के साथ कहा कि तुम हमेशा ही मुस्कुराते रहे हो और आगे भी इसी तरह मुस्कुराते रहना.

छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के जन्मदिन पर प्रदेश के सभी बड़े नेताओं एवं मंत्रियों ने शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित अन्य नेताओं ने भी वोरा को बधाई दी।

वरिष्ठ मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, राजेन्द्र साहू, महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वयं मिलकर वोरा को शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि शहर भर के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं में सुबह से ही वोरा निवास में पहुंचने के लिए उत्साह दिखाई दिया विभिन्न सामाजिक संगठनों, अधिकारी कर्मचारियों समेत आम जनता ने भी अपने विधायक का जन्मदिन पूरे उत्साह से मनाया। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक झलकियों के रूप में सुआ नृत्य एवं कर्मा नाच मंडली ने भी समा बांधा।

दिन भर ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ शहर वासियों एवं कांग्रेसियों ने धूमधाम से अपने लाडले विधायक का जन्मदिन मनाया।

इस दौरान पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, जिला अध्यक्ष गया पटेल,एमआई प्रभारी अब्दुल गनी, हमीद खोखर,नजहत परवीन, कन्या ढ़ीमर,शकुन ढ़ीमर, रत्ना नारमदेव,सुजाता साहू, विवेक मिश्रा, कुणाल तिवारी,संदीप श्रीवास्तव, राजकुमार साहु, राजकुमार वर्मा, सुरेन्द्र राजपूत, जगमोहन ढ़ीमर,रफीक खान, हेमंत तिवारी, शिवाकांत तिवारी, पाशी अली,सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमैन, संगठन पदाधिकारी, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई, महिला कांग्रेस अध्यक्ष की टीम के साथ ही भारी संख्या में शहर वासी उपस्थित थे।
