
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/Raipur
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि मंत्रालय ने स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया के नेतृत्व में सभी मान्यता प्राप्त संगठनों की बैठक कैशलेश चिकित्सा योजना कर्मचारियों के लिए लागू करने के लिए तैयार शासन द्वारा प्रारूप पर सुझाव लिया गया।



छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रांताध्यक्ष अनिल पांडेय, महामंत्री सैय्यद असलम, एस पी देवांगन ने बताया कि प्रारूप में अधिकांश शर्तें कर्मचारी सगठनो की मान लिया गया है।
प्रदेश के 136 अस्पतालों ओर राज्य के बाहर लगभग 76 अस्पतालों मे कर्मचारी जाकर इलाज करा पाएंगे…

इलाज अनलिमिटेड खर्चा की छुट रहेगी अर्थात कर्मचारियों को जेब से कोई राशि अस्पतालों को नहीं देना पड़ेगा। प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि प्रदेश के 136 अस्पतालों ओर राज्य के बाहर लगभग 76 अस्पतालों मे कर्मचारी जाकर इलाज करा पाएंगे स्वास्थ्य सचिव ने संगठनों के प्रतिनिधियों को बताया कि कर्मचारियों को पहले रिफर कराने की बाध्यता नहीं रहेगी।
वहीं प्रदेश स्तर पर हेल्प डेस्क बनाया जाएगा ताकि कर्मचारियों को इलाज संबंधित कागजी कार्रवाई के लिए भटकना नहीं पड़ेगा वहीं इस योजना मे कर्मचारी संगठनों ने 300 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान करने आग्रह किया है। ताकि किसी भी स्थिति में बजट की कमी नहीं है वहीं कर्मचारी संघ ने अन्य अस्पताल को भी जोडने की सिफारिश की है।
वर्तमान में पेंशनर्स जो शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं उनका उल्लेख नहीं है छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, कैशलेश चिकित्सा योजना कर्मचारी संघ एंव अन्य संगठनों ने पेंशनर्स को इस योजना के लाभ के लिए जोड़ने का आग्रह किया है।
इस योजना को लागू कराने मे छत्तीसगढ़ कैशलेश कर्मचारी संघ का व छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सभी सदस्यों का बड़ा हिस्सा रहा…

सचिव स्वास्थ्य अमित कटारिया ने आगामी संसोधन कैबिनेट के पूर्व सम्मिलित करने आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के लिपिक संवर्ग के प्रांतीय संयोजक बी के शुक्ला कहा प्रारूप कर्मचारी हित मे स़क्षेपिका शासन को कैबिनेट मे प्राप्त सुझावों पर कैसे लागू होगी।
आगामी दिनों में इसका वास्तविक पहलू पता चलेगा वर्तमान में योजना का लाभ कर्मचारियों के हित मे है इस योजना को लागू कराने मे छत्तीसगढ़ कैशलेश कर्मचारी संघ का व छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सभी सदस्यों का बड़ा हिस्सा रहा है।
शासन का धन्यवाद करने संयोजक ओ पी शर्मा तूफान अली ,शयमा कांत तिवारी,सालिक राम नौरंगे,अजय नायक, प्रमेश पाल सत्येंद्र गुप्ता,पी सी जेम्स, लाभेश पगारे, मिर्ज़ा इरफान बेग, अरविंद चंद्राकर, श्रीमती रीमा जगदलपुर,श्रीमती जैकलीन डान, जाकिर अली , मनोज धमतरी शकील खान बस्तर दुर्गैश त्रिपाठी, सबीना मंसूरी इंद्रसेन विश्वकर्मा, धनेश प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह सहित सभी जिलों के अध्यक्ष प्रांतीय पदाधिकारी ब्लाक पदाधिकारी ने किया है।
===
