
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/Raipur
कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी शांतिनिकेतन परंपरा से प्रेरित सांस्कृतिक उत्सव “वर्षा मंगल” का आयोजन गीत वितान कला केंद्र स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, भिलाई द्वारा शनिवार, 8 अगस्त 2026 को सायं 7:00 बजे प्रगति भवन, भिलाई में किया जा रहा है। इस आयोजन में ऑफिसर्स एसोसिएशन, भिलाई का विशेष सहयोग रहेगा।
कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर द्वारा स्थापित शांतिनिकेतन में प्रतिवर्ष वर्षा ऋतु के स्वागत में “वर्षा मंगल” उत्सव बड़े उत्साह एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया जाता है।



इसी परंपरा से प्रेरित इस कार्यक्रम में प्रकृति की सुंदरता, वर्षा ऋतु का उल्लास तथा कविगुरु की वर्षा विषयक रचनाओं की भावधारा को संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से साकार किया जाएगा।
इन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा…
कार्यक्रम में वृक्षारोपण, प्रकृति वंदना, तथा वर्षा ऋतु पर आधारित रवींद्र संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगा। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा।
संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रजनी सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री सोमन कुंडू, श्री मिथुन दास, श्रीमती चंद्रा बैनर्जी, संस्था के संरक्षक श्री एन. के. बंछोर, श्री वंश बहादुर सिंह, श्री वी. के. मोहम्मद एवं सदस्यों श्रीमती रचना श्रीवास्तव, श्री प्रदीप कुमार मित्रा तथा श्री सोमेश्वर राव ने इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी कला, संगीत एवं संस्कृति प्रेमियों से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
इसी प्रकार कला-साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ (कवच) की ओर से श्री शक्तिपद चक्रवर्ती, श्री मणिमय मुखर्जी, श्री बबलू विश्वास एवं श्री शांतनु दासगुप्ता ने भी प्रदेश के साहित्यकारों, कलाकारों, संगीत साधकों एवं सांस्कृतिक प्रेमियों से इस विशिष्ट आयोजन में सहभागिता निभाने की अपील की है।
आयोजकों ने कहा कि “वर्षा मंगल” केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं के प्रति समर्पण का उत्सव है, जो कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की शाश्वत सांस्कृतिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है।
===
