TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
दुर्ग जिले में मानव सेवा एवं गौ सेवा पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी एवं उनकी धर्मपत्नी सुमन बंटी शर्मा का साईं म्यूजिकल ग्रुप, दुर्ग द्वारा सम्मान किया गया।
17 अगस्त 2026 को सागर इंटरनेशनल, दुर्ग में साईं म्यूजिकल ग्रुप, दुर्ग द्वारा जय हिंद महोत्सव एवं जय हिंद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन बंटी शर्मा को समर्पित समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया




साईं म्यूजिकल ग्रुप, दुर्ग द्वारा आयोजित जय हिंद महोत्सव एवं जय हिंद सम्मान समारोह अतिथि के रूप में विजय बघेल सांसद दुर्ग एवं दुर्ग महापौर अल्का बाघमार और साईं म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर हाजी मिर्ज़ा साजिद एवं कार्यक्रम के संयोजक कैलाश जैन बरमेचा अन्य अतिथियों की उपस्थिति में योगेन्द्र शर्मा बंटी को प्रतीक चिन्ह मोमेंट एवं प्रशस्ति पत्रभेंटकर सम्मानित किया गया।
===
