
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
माननीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननेता भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुरदीप भाटिया के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


इस सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए इससे बड़ा सामाजिक योगदान कोई नहीं हो सकता।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाजसेवा का संदेश दिया।
===
