
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता मरियम का जन्मोत्सव – एट्टुनोम्ब पेरुनाल का पावन आयोजन 1 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक बड़े श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ फादर जोसेफ वर्गीस के मार्गदर्शन St.Mary,s JSO Church Sector -6 Bhilai में मनाया गया।



इस पावन समारोह का समापन 8 सितंबर 2026 को पवित्र त्रि-मिस्सा (Holy Tri-Mass), भव्य जुलूस (Procession), बेनेडिक्शन (Benediction) तथा अंत में नेरचा के वितरण के साथ हुआ।
इस अवसर पर लगभग 160 विश्वासियों ने नेरचा ग्रहण किया और माता मरियम के पावन आशीर्वाद प्राप्त किए। समारोह में चर्च के सचिव लालू चारियन, ट्रस्टी टी.वी.जॉर्जकुट्टी तथा सिबी अब्राहम,साजी जोसेफ,उल्लास,सजी मोन और रेजी सी. मैथ्यू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान पूरा आयोजन प्रार्थना,श्रद्धा,भक्ति और आपसी एकता से परिपूर्ण रहा।
===
