शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने की परिकल्पना को लेकर कार्रवाही कर रहें है: प्रशिक्षु आईएएस आयुक्त लक्ष्मण तिवारी

TheCityReport@durg. दुर्ग नगर पालिक निगम के प्रशिक्षु आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने दुर्ग के बोरसी से महाराज चौक और पोटिया रोड में अतिक्रमण हटाने गुरुवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे चौक-चौराहों पर लगाया गया बैनर-पोस्टर को उतरवाया गया।दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में पिछले दो दिन से अतिक्रमण हटाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम के प्रशिक्षु आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने गुरुवार को बोरसी रोड, महाराजा रोड से मुक्त नगर मार्ग से महाराजा चौक और पोटिया रोड में अवैध कब्जा हटाने निगम अमला के साथ दिनभर अभियान चलाया गया। प्रशिक्षु आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने आज अधिकारियों के साथ तोड़फोड़ कार्रवाही की। महाराजा चौक से लेकर बोरसी चौक से होते हुए पोटिया रोड होकर वापस महाराजा चौक से मुक्त नगर रोड पर आज गुरुवार सुबह 11 बजे से लेकर देर शाम 9 घंटे चली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही।इस ताबड़तोड़ कार्रवाही के दौरान दुकान के बाहर नालियों के ऊपर बनाये गए स्लैब,बाउंड्रीवाल,दुकान के बाहर सजावट लाइटिंग साइन बोर्ड सहित अन्य कब्जा सख्ती से हटवाया गया। कार्रवाही के मौके पर भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी,सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान,अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा, उपअभियंता विनोद मांझी, उपअभियंता मोहित मरकाम,सहायक राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,निज आयुक्त शुभम गोईर, प्रभारी कर्मशाला अधीक्षक शौएब अहमद, भुवनदास साहू,ईश्वर वर्मा,सुरेश भारती, राजू सिंह सहित पद्मानाभपुर पुलिस एवं अमला मौजूद रहें। निगम द्वारा मुनादी के माध्यम से अपील जारी की,जिसमे कहा गया कि जहाँ कही भी अतिक्रमण किया गया है,वे सभी अपना कब्जा हटा लें।अन्यथा नगर निगम प्रशासन कार्रवाही करेगी।निगम प्रशासन की कार्रवाही के बीच दखल अंदाजी करने वाले संबंधित के खिलाफ न्यायालयीन प्रकरण भी तैयार किया जाएगा।कार्रवाही सड़क के दोनों तरफ ड्रेन टू ड्रेन दुकान के बाहर अवैध कब्जा हटवाया गया।आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि बेहतर होगी व्यवस्था पब्लिक हित में ही सारे काम हो रहे हैं। शहर में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था हो चीजें सही जगह पर व्यवस्थित तरीके से हो। इसे लेकर ही यह कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की यह मुहिम की जा रही है।वैसे उन्होंने कहा शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने की परिकल्पना को लेकर कार्रवाही कर रहें है।
