अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती के पूर्व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें समाज के लोगों ने आयोजित शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया…

The CityReport News@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
दुर्ग में अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती के पूर्व विभिन्न आयोजन कर बड़े ही हर्षौल्लास के साथ अग्रसेन जयंती मनाते है इसी कड़ी में अग्रसेन जयंती के पूर्व अग्रवाल युवा मित्र मंडल व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के बैनरतले दुर्ग के जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।



जिसमें समाज के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान रक्तदान शिविर में समाज की महिलाओं और युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते करीब 71 यूनिट रक्त दान किया वही समाज के द्वारा 100 यूनिट रक्त दान का लक्ष्य रखा गया है।

इस दौरान अग्रवाल समाज ने शिविर के महत्व को बताते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है जिससे चलते हम निस्वार्थ एक दूसरे की मदद करते है वही समाज के मनोज अग्रवाल और पंकज अग्रवाल ने अपनी जानकारी दी।
===
