
TheCityReport News@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
▪️ बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 6,517 वाहन चालकों पर कार्यवाही।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लापरवाहीपूर्वक एवं यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।




इसी क्रम में विगत सितंबर माह में कुल 7,610 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। यातायात पुलिस द्वारा विशेष रूप से उन यातायात उल्लंघनों पर फोकस किया गया, जो सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोट एवं मृत्यु के प्रमुख कारण बनते हैं।
▪️ तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले 178 वाहन चालकों पर कार्यवाही।

सितंबर माह में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 142 वाहन चालकों, तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले 178 वाहन चालकों, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 6,517 वाहन चालकों तथा नो-एंट्री में भारी वाहन प्रवेश करने वाले 29 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
▪️ शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 142 वाहन चालकों पर कार्यवाही।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट सहित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में समयानुसार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट एवं नो-एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश जैसे मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
▪️ नो-एंट्री में भारी वाहन प्रवेश करने वाले 29 वाहन चालकों पर कार्यवाही।
यातायात पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी कार्यवाही करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं अनुशासन विकसित कर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु को कम करना है। वाहन चालकों से अपील है कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं तथा नो-एंट्री एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करें।
===
