राइजिंग पाइपलाइन कनेक्शन, सड़क की तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश…
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/Raipur
नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत नवरात्रि पर्व के मद्देनजर महापौर अलका बाघमार ने आज मान होटल से लेकर मां चंडी मंदिर तक सड़क एवं आवागमन व्यवस्था का निरीक्षण कर जायजा लिया। महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, कमिश्नर लीना कोसम ने निरीक्षण किया।
इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, नीलेश अग्रवाल,रंजीता पाटिल,जितेंद्र महोविया,जितेंद्र ताम्रकर,भवन अधिकारी प्रकाश चंद्र थवानी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं उप अभियंता विनोद मांझी सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।




निरीक्षण के दौरान महापौर ने मान होटल से मां चंडी मंदिर तक सड़क की स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में राइजिंग पाइपलाइन का कनेक्शन डाले जाने के कारण सड़क किनारे कुछ स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त एवं डेमेज की स्थिति बनी हुई है।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नवरात्रि पर्व प्रारंभ होने वाला है और इस दौरान बड़ी संख्या में माता के भक्त एवं श्रद्धालु मां चंडी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कई श्रद्धालु नंगे पैर माता के दर्शन करने आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा उनका आवागमन सुगम एवं सुरक्षित बना रहे, यह निगम की प्राथमिकता है।
श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, नवरात्रि में आवागमन सुगम रखने निगम प्रशासन अलर्ट

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राइजिंग पाइपलाइन कनेक्शन के कारण सड़क किनारे हुए डेमेज का तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए। सड़क को इस प्रकार व्यवस्थित किया जाए कि श्रद्धालुओं को पैदल आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही नवरात्रि के दौरान मंदिर मार्ग पर साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
महापौर ने कहा कि नवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है। मां चंडी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए निगम प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
महापौर ने अधिकारियों से कहा कि नवरात्रि प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि मंदिर मार्ग पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
===

