
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
दुर्ग पाटन विकासखंड के अंतर्गत ग्राम फेकारी में आयोजित सेवा सेतु कैंप में कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की तथा पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किये।




केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कैंप में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किये और विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में पूर्ण हो चुके प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित आवास की चाबी प्रदान की गई। साथ ही स्वच्छता कर्मियों को ड्रेस वितरण, हितग्राहियों को लोन वितरण तथा लखपति दीदियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मंत्री श्री यादव ने कहा कि सेवा सेतु कैंप का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को ग्रामीणों के बीच पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी पात्रता के अनुसार शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और उनका लाभ अवश्य लें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, प्रदेश मंत्री जीतेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री दिलीप साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, जिला उपाध्यक्ष हर्षा लोकमणि चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, ग्राम सरपंच यीवगेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य कल्पना नारद साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
===
