पहली बार शहर में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक नृत्य एवं उज्जैन की अघोरी टीम देगी प्रस्तुति…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
हैप्पी क्लब दुर्ग के तत्वावधान में शहर में एक ऐतिहासिक और भव्य ‘माता की चुनरी यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। शक्ति की भक्ति को समर्पित इस पावन यात्रा में इस बार शहर की 11 नगर देवी के चरणों में अर्पित की जाएगी।




इस भव्य आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और सुरक्षा से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
12 अक्टूबर सोमवार को निकली जायेगी माता जी की चुनरी यात्रा…

यात्रा का मार्ग और समय: आयोजन समिति के मनय बोथरा ने बताया कि चुनरी यात्रा का शुभारंभ सदर बाजार से संध्या 7 बजे महाआरती के साथ होगा, इसके बाद यह यात्रा शहर के मुख्य मार्ग यात्रा मार्ग – सदर बाजार से गांधी चौक मोटी कॉम्प्लेक्स इंदिरा मार्केट मान होटल चौक किल्ला मंदिर मंदिर पंचमुखी मंदिर चंडी मंदिर पहुंचेगी जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता जी को चुनरी ओढ़ाई जाएगी, उसके बाद शिवपारा होते हुए पुनः सदर बाजार पहुंचेगी और यात्रा की समाप्ति कर प्रसाद वितरण किया जायेगा।
आकर्षण का केंद्र रहेंगी भव्य झाँकियाँ इस वर्ष की चुनरी यात्रा को और भी अलौकिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यात्रा में सजीव झाँकियाँ जो कि कलयुग के अवतारी बाबा श्याम की चलित झांकी होगी।
उसके साथ साथ उज्जैन से प्रसिद्ध भोले बाबा की अघोरी पार्टी के 50 से अधिक कलाकार प्रस्तुति देंगे और प्रदेश की सबसे बड़ी धुमाल पार्टी नटराज धुमाल भी अपनी 100 लोगो की टीम के साथ प्रस्तुति देगा, साथ ही साथ बहुत से जीवंत झाँकियाँ छत्तीसगढ़ का पारंपरिक नृत्य एवं अन्य आकृषित झांकी प्रस्तुत की जाएंगी।
पुष्प वर्षा: यात्रा के स्वागत के लिए पूरे मार्ग में सामाजिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा मंच बनाकर पुष्प वर्षा की जाएगी। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार और शीतल जल की व्यवस्था भी की गई है।
यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और अखंडता का प्रतीक है। इस बार यात्रा में सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। महिलाएं पारंपरिक लाल-पीली साड़ियों में और पुरुष श्वेत वस्त्रों में शामिल होंगे।
आयोजन समिति ने शहर और आस-पास के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस भव्य चुनरी यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाएं और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
===
