दुर्ग शहर में सोमवार को लगभग 29 वार्डाे में पेयजल बाधित रहेगी जिसके चलते एक टाइम में पानी नही मिलेगा लोगों को…
TheCityReportnews@durg. दुर्ग नगर पालिक निगम जलकार्य विभाग के अफसरों द्वारा जानकारी में बताया गया कि कल 28/11/2022 दिन सोमवार को शटडाउन लिया जाएगा,,जिसके चलते दुर्ग के शक्तिनगर पानी टंकी भरने वाली वॉल्व का रिपेयरिंग कार्य किया जावेगा। जिसके कारण सुबह की पाली में पानी की पेयजल आपूर्ति की जावेगी और शाम को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी और साथ ही दूसरे दिन पेयजल आपूर्ति सूचारू से रूप की जावेगी। वही शहर के प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड 17, 18, 19, 20, 21, 22, 16, 15, 10, 11, 12, 13, 05, 09, 41, 42, 43, 44, 45, 46, 29, 30, 31, 32, 33, 34,35,36 एवं 37 तक जल वितरण प्रभावित रहेगा। वहीं इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रशिक्षु आयुक्त लक्ष्मण तिवारी और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से भी अपील की है कि पानी सप्लाई प्रभावित होने के दिनों में इससे पूर्व आवश्यक कार्य के लिए पानी को स्टोर करके रख लें और दूसरे दिन प्रभावित क्षेत्रों में जलप्रदाय सामान्य रूप से किया जाएगा।
