मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट ने पहुँचकर उपलब्ध कराईं स्वास्थ्य सेवाएँ,स्वास्थ्य सेवा आपके द्वार की पहल को मिल रही मजबूती…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU-03) की टीम द्वारा कादंबरी नगर स्थित ब्राइट मंदबुद्धि एवं मूकबधिर विद्यालय में छात्र-छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच कर उन्हें आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।






इसी क्रम में कादंबरी नगर स्थित प्रशामक देखरेख गृह वृद्धाश्रम में भी मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम पहुँची और वहाँ निवासरत बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों तथा वरिष्ठ नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुँच सुनिश्चित करना और उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।
स्वास्थ्य सेवा आपके द्वार’ के संकल्प को मिल रही मजबूती

मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीमें विभिन्न क्षेत्रों एवं संस्थानों में पहुँचकर नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार की सुविधाएँ उपलब्ध करा रही हैं।योजना के माध्यम से विशेष रूप से जरूरतमंद वर्गों, दिव्यांग बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
इस प्रकार की पहल से स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाने के साथ ही समाज के संवेदनशील वर्गों की देखभाल को भी प्राथमिकता दी जा रही है।इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संस्था के संचालक राजू राजपूत एवं मोबाइल मेडिकल यूनिट के एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर श्री मनीष यादव के आपसी समन्वय एवं सहयोग से किया गया।इस अवसर पर मोबाइल मेडिकल यूनिट के मेडिकल ऑफिसर डॉ. निलेश शर्मा, फार्मासिस्ट पूनमचंद साहू, नर्स राधिका यादव, लैब टेक्नीशियन संध्ली सहित संस्था के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
===
